BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी के पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ी मौके पर

राजधानी के पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ी मौके पर
Share

रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के बंजारी मंदिर के पीछे स्थित एक पेंट फैक्ट्री में आज दोपहर अचानक आग लगने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच है। आग की विभीषिका का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग बुझाने के लिए यहां दमकल की चार गाडिय़ां मौजूद हैं, इसके अलावा भिलाई और उरला से भी आग बुझाने के लिए मदद मांगी गई है। 


सूत्रों ने बताया कि आगजनी की यह घटना आज दोपहर की है। बंजारी माता मंदिर के पीछे संचालित होने वाली इस ऑयल पेंट फैक्ट्री में एक ट्रक से भारी मात्रा में केमिकल आया था। सूत्रों की माने तो फैक्ट्री में उपस्थित कर्मचारी इस ट्रक से केमिकल खाली कर रहे थे कि इसी बीच इसमें लीक हो गया। भीषण गर्मी और केमिकल के लीकेज होने के बाद अचानक इसमें आग लग गई। फैक्ट्री में उपस्थित लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, इसके पहले ही आग तेजी से फैलती चली गई और पूरा फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गया। आग के लगातार फैलाव को देखते हुए यहां दमकल की चार गाडिय़ां पहुंची हैं। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई है। इसी बीच भिलाई और उरला औद्योगिक क्षेत्र से भी आग बुझाने के लिए मदद बुलाई गई है। समाचार लिखे जाने तक यहां आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। वहीं यह भी जानकारी आ रही  थी कि फैक्ट्री के अंदर शायद कुछ  मजदूर भी फंसे हैं, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी। दूसरी ओर इस फैक्ट्री के आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण खतरा काफी बढ़ गया है। 
 


Share

Leave a Reply