CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ : अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई स्थानो पर भारी वर्षा की संभावना

छत्तीसगढ़ : अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई स्थानो पर भारी वर्षा की संभावना
Share

रायपुर। प्रदेश में मौसम की आबो हवा बदलते ही मंगलवार को राजधानी में शाम 4.00 बजे जमकर बादल बरसे रातभर पानी गिरता रहा। सुबह मौसम खुलते ही उमसभरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ा। ज्ञातव्य है कि मॉनसून द्रोणिका अमृतसर, करनाल, अलीगढ़, सुल्तानपुर, जमशेदपुर, चांदबली के बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व में  बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित  है।  एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास 3.1 किमी से 7.6 किमी के बीच ऊंचाई तक स्थित है।  इसके प्रभाव से, अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपर 3.1 किमी ऊंचाई तक स्थित है। कल दिनांक 22 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अप्पा अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में अब तक हुई बारिश के अनुसार रायपुर में 62. एमएम, अम्बिकापुर 12 एमएम, पेण्ड्रारोड 14 एमएम एवं जगदलपुर 16 एमएम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।


Share

Leave a Reply