नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

हाईप्रोफाइल ठग 10 साल बाद हुआ गिरफ्तार, राजधानी सहित कई शहरों में कई लोगो के साथ करोड़ो की ठगी

हाईप्रोफाइल ठग 10 साल बाद हुआ गिरफ्तार, राजधानी सहित कई शहरों में कई लोगो के साथ करोड़ो की ठगी
Share

जशपुर। छत्तीसगढ़ के कई शहरों में करोड़ो रूपये की जालसाजी का मास्टर माइंड कहे जाने वाले जशपुर जिले का विष्णु गुप्ता आखिरकार 10 सालों बाद पत्थलगाँव पूलिस के गिरफ्त में आ ही गया। पत्थलगाँव थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि न केवल पत्थल गाँव बल्कि छग की राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में इसने कई लोगो के साथ करोड़ो की ठगी किया है। इसके विरुद्ध प्रदेश के दर्जन भर थानों में 420 के मामले दर्ज हैं और वह तकरीबन 10 वर्षो से फरार चल रहा था। 10 वर्षो से पूलिस को इसकी तलाश थी। कुछ दिन पहले उन्होंने इसे गिरफ्तार करने की योजना बनाई और टीम बनाकर इसे गिरफ्तार करने में भीड़ गए।काफी मशक्कत के बाद विष्णु गुप्ता पूलिस के हत्थे चढ़ पाया। पत्थलगाँव पूलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि आरोपी विष्णु गुप्ता के विरुद् अपराध क्रमांक. 99/11 धारा 420,467,468,471,34 100/11 420,34 के तहत कार्यवाही की जा रही है टीम में ए एस आई कृष्ण कुमार साहू और प्रघान आरक्षक नसरुद्दीन अंसारी शामिल रहे।


Share

Leave a Reply