तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल चालक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
रायपुर। तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल से जा रहे युवक को जोरदार ठाकर मार दिया जिसके चलते युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के लिये उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद ग्राम तुलसी निवासी हरण लाल साहू पिता पुनीत राम साहू ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का भाई संजय साहू अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 04 एलएफ 6172 से काम करने वालफोर्ट सीटी कचना जा रहा था तभी गुरुवार को रात्रि 8.30 ग्राम पिरदा डबरी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 04एमएन 4434 ने मृतक को जोरदार ठोकर मार दिया जिसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गया व मोटरससाइकिल व कार बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों ने कार चालक को रोक लिया व घटना की जानकारी मृतक के भाई को दिया जिसके बाद घायल अवस्था में मृतक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया था जहां उपचार के दौरान 25जून को रात्रि 12 बजकर 40 मिनट पर उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज की गई है पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




