हिन्दी सिर्फ भाषा नहीं हमारी संस्कृति व संस्कार है-रमन सिंह
रायपुर। हिन्दी दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं है।
हिन्दी सिर्फ भाषा नहीं हमारी संस्कृति व संस्कार है। हिन्दी बेहद समृद्ध भाषा होने के साथ ही बेहद सरल व भाषाई सौन्दर्य को अपने में समेटे है।यह हमारे गौरव व अस्मिता की प्रतीक है।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) September 14, 2020
हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा के संरक्षण व संवर्धन के लिए हम अपने-अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास करें। pic.twitter.com/P8nqVE4bqC
डॉ . रमन सिंह ने कहा कि हिन्दी सिर्फ भाषा नहीं हमारी संस्कृति व संस्कार है। उन्होंने कहा कि हिन्दी बेहद समृद्ध भाषा होने के साथ ही बेहद सरल व भाषाई सौन्दर्य को अपने में समेटे है। यह हमारे गौरव व अस्मिता की प्रतीक है। हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा के संरक्षण व संवर्धन के लिए हम अपने-अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास करें।




