नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

होलिका दहन आज : राजधानी में चढ़ी होली की खुमारी

होलिका दहन आज : राजधानी में चढ़ी होली की खुमारी
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में होली की खुमारी सिर चढ़कर बोलने लगी है। आज रात होलिका दहन के साथ ही होली की मस्ती और बढ़ जाएगी, कल हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया जाएगा। शहर में होलिका दहन के लिए जोरदार तैयारियां की गई हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल की व्यवस्था कर ली है। 

रायपुर में आज सुबह से ही होली की हुड़दंग शुरू हो गई है। युवाओं की टोलियां जहां होलिका दहन की तैयारियों में जुटी हुई हैं तो वहीं घरों में पकवानों की खूशबू महक रही है। शासकीय-अर्धशासकीय कार्यालयों में होली की खुमारी देखने को मिल रही है। आम दिनों की अपेक्षा आज अधिकांश कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या काफी कम देखी गई। इसका प्रमुख कारण है कि अधिकांश कर्मचारी होली पर्व मनाने अपने-अपने गृहग्राम रवाना हो गए हैं। इसके चलते टे्रनों और बसों में भी आज भारी भीड़ देखी गई। अधिकांश रूटों पर चलने वाली बसों में आज अपेक्षाकृत यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही। आज दोपहर बाद कई रूटों पर बसों के पहिए थम जाएंगे जो सीधे होली के बाद ही चलना शुरू होंगे। इधर शहर के गली-मोहल्लों और चौक-चौराहों में भी होलिका दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकांश स्थानों पर गोबर के कंडों से होलिका दहन की तैयारी की गई है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में युवाओं द्वारा किए जा रहे इस प्रयास से सभी वर्ग काफी खुश नजर आ रहे हैं। इधर शहर के बाजारों में भी होली की खुमारी सिर चढ़कर बोल रही है। बाजार में तरह-तरह की पिचकारियां बच्चों को आकर्षित कर रही हैं, वहीं रंग-गुलाल से सजी दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। पुलिस प्रशासन ने भी होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लाईन और पीटीएस से अतिरिक्त बल बुलवा लिया है। 


Share

Leave a Reply