BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG – खौफनाक मंजर : मां के अंतिम संस्कार की तैयारी करने गांव जा रहे बेटे और मित्र की मौत…ऐसे गई जान…..

CG – खौफनाक मंजर : मां के अंतिम संस्कार की तैयारी करने गांव जा रहे बेटे और मित्र की मौत…ऐसे गई जान…..
Share

 बिलासपुर। इलाज कराने गांव से अस्पताल जा रही मां की दोपहिया वाहन से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मां के मौत की सूचना के बाद संत अपने मित्र जितेंद्र बंजारे के साथ दोपहिया वाहन से गांव से तखतपुर अस्पताल पहुंचा। मां की मौत से गमगीन संत ने दूसरे दिन अंतिम संस्कार की तैयारी करने, ग्रामीणों व परिजनों को सूचना देने रात में जितेंद्र के साथ अस्पताल से गांव के लिए निकला। कुछ ही दूर पहुंचे थे कि रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़े भारी वाहन से दोपहिया वाहन टकरा गया। टक्कर इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक ही गांव में एक दिन के अंतराल में तीन-तीन मौत हो गई। बीते दो दिनों से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव की गलियां और गुड़ी में लोग बैठे तो हैं पर पूरी तरह शांत और चुप। किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी घटना एक ही झटके में कैसे घट गई।

ग्राम अरईबंद निवासी इंद्राबाई बंजारे की तबीयत खराब थी, जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए तखतपुर लाया जा रहा था। शाम लगभग 4:00 बजे, रास्ते में ही दुपहिया वाहन से गिर जाने के कारण हुए हादसे में इंद्राबाई बंजारे की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

शव देखकर मित्र के साथ लौट रहे थे संत

मां की दुर्घटना में मृत्यु की खबर मिलते ही, इंद्राबाई के पुत्र संत बंजारे पिता सुखचैन अपने मित्र जितेंद्र बंजारे पिता गोरेलाल के साथ दाेपहिया वाहन से तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र, मां का शव देखने पहुंचे। मां की मृत्यु का समाचार देने और अन्य जानकारी साझा करने के लिए जब दोनों मित्र रात में वापस गांव लौट रहे थे, तभी यह भयावह हादसा हुआ। रात्रि लगभग 9:00 बजे, ग्राम खपरी के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से उनकी दोपहिया वाहन टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि संत बंजारे और जितेंद्र बंजारे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

एक ही दिन के अंतराल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों मां और बेटे सहित मित्र की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से ग्राम अरईबंद में मातम छा गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।



Share

Leave a Reply