BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रावघाट माइनिंग प्रभावित क्षेत्र के युवाओ की बदलेगी तक़दीर जाने कैसे

रावघाट माइनिंग प्रभावित क्षेत्र के युवाओ की बदलेगी तक़दीर जाने कैसे
Share

कांकेर । कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा करते हुए रावघाट माइनिंग प्रभावित क्षेत्र के 22 गांवों के समग्र, विकास की योजना तैयार करने के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिले के माइनिंग प्रभावित ग्रामों के बेरोजगार युवाओं को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निर्देश देते हुए उन्होंने कहा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम गठित कर प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक बेरोजगार युवाओं का सर्वे किया जाए। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भी उनके संबंधित विभागीय अधिकारियेां को निर्देशित किया गया है।

कलेक्टर चन्दन कुमार ने सांसद और विधायक निधि में स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देशित किया है। जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) अंतर्गत स्वीकृत सभी हितग्राहीमूलक और निर्माण कार्यों को डीएमएफ पोर्टल पर एन्ट्री कराना सुनिश्चित करने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी कांकेर और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को कांकेर शहर की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए कहा गया है। पेंशन प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने तथा स्वेच्छानुदान की राशि का चेक संबंधित हितग्राही को अविलंब वितरित करने के लिए निर्देशित किया गया है। कोयलीबेड़ा में बैंकिंग समस्या को दृष्टिगत रखते हुए वहां सहकारी बैंक खोलने का प्रस्ताव भेजने के लिए सहकारी संस्था के उप पंजीयक को निर्देशित किया है। अस्पतालों में ईलाज और जन्म-मृत्यु पंजीयन की समीक्षा भी कलेक्टर ने किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्कूली छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसील स्तर पर प्राचार्यों और संकुल समन्वयकों की बैठक आयोजित करने के लिए तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे, वन मण्डलाधिकारी पूर्व भानुप्रतापपुर मनीष कश्यप और पश्चिम भानुप्रतापपुर आर.सी. मेश्राम, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply