नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अपने घर जाने की आश में सैकड़ों मजदूर पहुंचे रायपुर कलेक्ट्रेट, जाने पूरी खबर

अपने घर जाने की आश में सैकड़ों मजदूर पहुंचे रायपुर कलेक्ट्रेट, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब सैकड़ों मजदूर यहां बोरिया-बिस्तर लेकर अपने राज्य जाने की आश में पहुंच गए थे। बाद में जब उन्हें बताया गया कि ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है तो वे मायूस हो गए। 

कलेक्ट्रेट सूत्रों ने बताया कि आज सुबह 11 बजे के आसपास सैकड़ों मजदूर झारखंड, बिहार जाने की आश में कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे। दरअसल एक अफवाह उड़ी कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड और बिहार के मजदूरों को आज बसों से उनके राज्य रवाना किया जाएगा। इस बात की जानकारी मिलते ही यहां बड़ी संख्या में मजदूर पहुंच गए थे। बाद में जब उन्हें बताया गया कि आज ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है तो वे मायूस हो गए। कुछ मजदूरों ने बताया कि उन्हें इस बात की सूचना मिली थी कि आज रायपुर जिला कलेक्ट्रेट से ऐसी बसें रवाना होंगी जो सीधे झारखंड और बिहार जाएगी। जबकि वास्तिविकता कुछ और है, हालांकि प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वस्त किया गया कि जल्द ही उनके रवानगी की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन इसके पूर्व उन्हें अपना संपूर्ण ब्योरा जिला कार्यालय में दर्ज कराना होगा। इसके बाद उनके रवानगी की व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही झारखंड के मजदूरों को उनके राज्य रवाना किया जाएगा। 


Share

Leave a Reply