नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मायके जाने की बात पर पति ने पत्नी व उसके पिता को पीटा, मामला दर्ज

 मायके जाने की बात पर पति ने पत्नी व उसके पिता को पीटा, मामला दर्ज
Share

महासमुंद। तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम बिराजपाली में पति से मायके जाने की बात पूछना नवविवाहिता को महंगा पड़ गया। गुस्साए पति ने उसकी पिटाई कर दी। यहीं नहीं बीच-बचाव में आए युवती के पिता की पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ धारा 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार भवानी निषाद पति ढालसिंह निषाद बिराजपाली की रहने वाली है। उसका मायका मालगांव है।
 
 
छह महीने पूर्व उसकी शादी रिति रिवाज के साथ बिराजपाली निवासी ढाल सिंग निषाद के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसके पति एवं ससुराल वाले मायके जाने के लिए मना करते थे। तीन अगस्त को रक्षा बंधन में भी मायके जाने नहीं दिया। चार अगस्त को युवती की मां बिसाहिन एवं पिता चैन सिंग उसे देखने बिराजपाली आए। रात रूककर दूसरे दिन सुबह युवती के माता-पिता वापस गांव जा रहे थे, तभी युवती ने अपने पति को कुछ दिन के लिए मायके जाने की बता कहीं, उसी बात पर आक्रोशित हो गया और गाली गालैज करते हुए बाल पकड़कर घसीटते हुए घर के बाहर लाकर मारपीट किया। जब बीच बचाव में युवती के पिता चैन सिंग आए तो उसकी भी पिटाई कर दी। 


Share

Leave a Reply