CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर पति ने लगाई फांसी, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

 पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर पति ने लगाई फांसी, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
Share

महासमुंद। दंपति के बीच हुए आपसी विवाद के बाद आक्रोशित पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। जान बचाने के लिए पत्नी पुराने घर चली गई और इधर, पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कोमाखान थाना क्षेत्र के टुहलु चौकी के कछारडीह का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12 बजे दिनेश यादव (23) का पत्नी सविता यादव (22) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई और गुस्से में दिनेश ने सविता पर घर में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायल सविता जान बचाने गांव में निवासरत अपने जेठ के यहां चली गई। जहां से संजीवनी 108 से सविता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इधर, दिनेश ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी बड़े भाई को उसके घर पहुंचने पर हुई जहां भाई को उनकी लाश फांसी पर लटकती मिली। मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी साव ने बताया कि मामले में घायल पत्नी से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि घटना का कारण क्या था। मामले में विवेचना जारी है।


Share

Leave a Reply