BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अवैध संबंध के चलते पत्नी ने की भाई के साथ मिलकर पति की हत्या, 2 गिरफ्तार

अवैध संबंध के चलते पत्नी ने की भाई के साथ मिलकर पति की हत्या, 2 गिरफ्तार
Share

सूरजपुर। अवैध संबंध के चलते पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी, फिर मामले को हादसे का रूप देने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने हत्या के आरोपी पत्नी तारा साहू और भाई विकास साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया, कि बीते 26 मई को भटगांव थाना क्षेत्र के चुनगढी खोपा मार्ग में एसईसीएल में काम करने वाले भैयालाल साहू की लाश सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिली थी। मृतक के सर पर गंभीर चोट के निशान से साफ जाहिर हो रहा था, कि उसकी हत्या कि गई है। पुलिस को भैयालाल की पत्नी तारा साहू पर शक हुआ, तो उससे पूछताछ की गई, कड़ाई से पूछताछ में सप्ताह भर बाद आरोपी पत्नी ने हत्या करने की बात कबूल की|

आरोपी पत्नी तारा साहू ने पुलिस को बताया कि पति को उसके अवैध संबंध के बारे में भनक लग चुकी थी. जिसके कारण वो उससे अक्सर विवाद करता था। इस वजह से वो अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए पिछले एक साल से प्लान बना रही थी। 25 मई की रात जब पति शराब के नशे में था, तब महिला ने अपने भाई विकास साहू को घर बुलाया, फिर पति को नशे की हालत में रात को कार में बैठाकर गांव से बाहर ले गए. गांव से दूर खोपा मार्ग में भैयालाल को पहले कार से उतारा गया, उसके बाद सर पर तवे से तबाड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को हादसा बताने के लिए उसके शरीर पर वाहन भी चढ़ा दिया। जिससे मामला एक्सीडेंट का बन जाए, लेकिन उनकी यह चालाकी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाई।


Share

Leave a Reply