पति पत्नी के आपसी झगड़े में तीसरे को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़े पूरी खबर
रायपुर। पति पत्नी में आये दिन किसी न किसी बात को लेकर आये दिन विवाद होता रहता है। आमतौर पर लोग पति पत्नी के आपसी विवाद में नहीं पड़ते हैं। धरसींवा थाने से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा एक मामला मजदूर कालोनी गिरौद का थाने में दर्ज हुआ है जिसमें पुष्पराज दहिया आयु 22 वर्ष पिता रामवतार दहिया एवं उसकी पत्नी किसी बात को लेकर आपस में लड़ रहे थे जिस पर आरोपी सोनू बंजारे निवासी मजदूर कालोनी गिरौद के हस्तक्षेप करने से प्रार्थी ने पकड़कर कहा कि तुम कौन होते हो हमारे आपसी मामले में बोलने वाले इस बात को लेकर आरोपी एवं प्रार्थी के बीच जमकर मारपीट हुई एवं आरोपी ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर लोहे के सरिया सिर पर वार किया। उक्त मामले में थाने ने आईपीसी की धारा 294, 506 एवं 323 के तहत मामला कायम किया है।




