शराब पीने के लिए पत्नी से मांग रहा था रूपये, नहीं देने पर रस्सी से गला दबाकर कर दी हत्या
महासमुंद। शराब पीने के लिए रूपये नहीं देने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को मवेशी बांधने के गेरवा रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेसाजापाली का है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 203, 201 के तहत अपराध दर्ज कर किया है। बसना थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि ग्राम बड़ेसाजापाली निवासी हीरालाल लहरे पिता चैनदास लहरे को अपनी पत्नी गंगाबाई लरहे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वह अपने माता पिता से अलग रहता था। उन्होंने बताया कि 18 मई के दोपहर आरोपी शराब के लिए अपनी पत्नी से रूपये मांग रहा था। जब वह रूपये नहीं दी, तो उसके साथ झगड़ा करने लगा। दूसरे दिन 19 मई सुबह फिर से आरोपी पत्नी से मारपीट कर रूपये मांग रहा था। नहीं देने पर वह मवेशी बांधने के गेरवा रस्सी में गला दबाकर हत्या कर दिया और उसे दरवाजे के चौखट के पास छोड़कर भाग गया। कोई देखे तो समझे की वह गिर कर मर गई है। कुछ देर बाद मृतका का भतीजा घर आया तो देखा कि उसकी चाची चौखट के पास पड़ी थी। परिजनों को आवाज देकर बुलाए और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 19 तारीख को ही मृतका के गले में निशान था। चिकित्सक सांस रूकने से मौत होने का कारण बताया। रविवार को पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हुआ कि मृतका की मौत गला दबने से हुई है। उसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की। तब पता चला कि 18 व 19 मई को इसके घर में विवाद हुआ था। शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। अंत में आरोपी टूट गया और हत्या करना कबूल किया।




