CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कांग्रेस सरकार में हिम्मत है तो सभी कार्यकर्ताओं पर अपराध दर्ज कराए : भाजपा

कांग्रेस सरकार में हिम्मत है तो सभी कार्यकर्ताओं पर अपराध दर्ज कराए : भाजपा
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के टूलकिट पर किये गए ट्वीट को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के ख़िलाफ़ कांग्रेस ने शिकायत की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने टूलकिट को लेकर ट्वीट किया था। हम सबने भी इसे रिट्वीट किया है। यदि कांग्रेस सरकार में दम है तो इस पर अपराध दर्ज कराए। बीजेपी के सभी कर्यकर्ता इसके लिए तैयार है। हम घबराने वाले नहीं हैं।


धरमलाल कौशिक बोले कि कांग्रेस कोरोना की लड़ाई लड़ने की बजाय देश के विरुद्ध काम कर रही है। टूलकिट में कांग्रेस ने कोरोना के नए स्ट्रेन को मोदी स्ट्रेन कहने जैसा कंटेंट जारी किया है। कांग्रेस ने झूठ का दस्तावेज तैयार करते हुए देश और दुनिया में छवि कैसे खराब किया जाए, इस पर काम किया है।


कौशिक ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो टूलकिट जारी किया है। उसके जरिये दुष्प्रचार करने की कोशिश कांग्रेस कर रही है। कोरोना से मरने वालों के शवों की तस्वीरों को विदेशी मीडिया को देते हुए देश को बदनाम करने की साजिश की गई। ये कांग्रेस की भारत की छवि खराब कर बदनाम करने की साजिश रही। कांग्रेस ऐसे मामलों पर भी राजनीति कर रही है।



Share

Leave a Reply