BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नए साल के स्वागत के नाम पर बवाल किया तो मौके पर होगी सख्त कार्रवाई- सीएसपी

 नए साल के स्वागत के नाम पर बवाल किया तो मौके पर होगी सख्त कार्रवाई- सीएसपी
Share

कोरबा। कोरोना कालखंड में 2020 का काफी समय यूं ही गुजर गया। इसके साथ ही यह वर्ष समाप्ति की ओर है। मौजूदा वर्ष की विदाई और नए वर्ष के स्वागत को लेकर लोग उतावले हैं। अभी भी कोरोना का भय कायम है। इसलिए पुलिस ने साफ कर दिया है कि स्वागत सत्कार को लेकर उत्साह में किसी प्रकार का अतिरेक नहीं होना चाहिए। किसी भी तरह का बवाल होने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। अनेक स्थानों पर पुलिस की टीमें मौजूद रहने के साथ पूरी स्थिति पर नजर रखेंगी।

2020 की विदाई के लिए 24 घंटे का समय बचा है। इस वर्ष से जुड़ी यादें काफी कड़वी रही। इस फेर में हर कहीं शिक्षण से लेकर सामाजिकए राजनैतिक और व्यवसायिक गतिविधियां लंबे समय तक थमी रही। समाज सेवियों ने अपने सरोकार दिखाए और पीडि़तों को कुछ हद तक राहत देने का काम किया। अक्टूबर के बाद कोरोना वैश्विक महामारी का प्रसार कम होने पर सहुलियत महसूस की गई। अब भी इसके खतरे नहीं कम हुए है। विदेशों में कोरोना की नई स्टेन ने एक बार फिर लोगों को डरा दिया है। इसलिए मामले में नजर रखी जा रही है। नए वर्ष के स्वागत के लिए जगह.जगह किए जाने वाले तामझाम और यहां होने वाली भीड़भाड़ को लेकर पुलिस सक्रिय है। सोशल डिस्टेंश और सुरक्षा को लेकर जो नियम पहले से जारी किए गए हैंए उनका पालन अभी भी करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन ने सर्वसंबंधितों को कोविड प्रोटोकाल पर अमल करने को कहा है। इसके अभाव में पहले भी कार्रवाई हुई है और अब से लेकर आगे तक इसे जारी रखा जाएगा। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा इस बारे में सभी थाना चौकियों के प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है। उक्तानुसार सभी से अपनी भूमिका का निर्वाह करने को कहा गया है।

पिकनिक स्पॉट गुलजार:-जिले के पिकनिक स्पॉट विंटर सीजन के साथ नए वर्ष के आगमन से पहले गुलजार हो गए हैं। देवपहरीए केसला नालाए बुकाए सतरेंगाए झोराघाट के साथ-साथ बांगों में सैलानियों की पहुंच हो रही है।

हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं:-नववर्ष का स्वागत करने में प्रतिबंध तो नहीं है लेकिन नियम पालन करना अनिवार्य है। बाइक पर 3 सवारीए शराब पीकर वाहन चलानेए हुड़दंग करने और दूसरों के लिए परेशानी पैदा करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं की जाएगी और किसी एप्रोच को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बवाल करने वालों पर नजर रखने के लिए चौक चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की टीमे मौजूद रहेंगी।


Share

Leave a Reply