नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी के इंद्रप्रस्थ के समीप लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, निगम ने लगायी रोक

राजधानी के इंद्रप्रस्थ के समीप लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, निगम ने लगायी रोक
Share

रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देष पर निगम जोन 5 के माघव राव सप्रे वार्ड के रायपुरा इंद्रप्रस्थ फेस 2 योजना क्षेत्र के समीप निजी भूमियों में विभिन्न स्थानों पर व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर अभियान चलाकर स्थल पर कारगर रोक लगायी गयी। 

जोन 5 कमिश्नर  धु्रव ने बताया कि रायपुर इंद्रप्रस्थ फेस 2 के समीप विभिन्न व्यक्तियों द्वारा लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में निजी भूमियों पर अवैध प्लाटिंग करने की जनषिकायते निरीक्षण के दौरान स्थल पर सही मिली । अज्ञात लोगो ने कही एक एकड कही 3 एकड इस प्रकार भिन्न स्थानों में लगभग 10 एकड निजी भूमि पर अवैध मुरम रोड बनाकर अवैध प्लाटिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया था। स्थल पर तत्काल विभिन्न स्थानों में निर्मित अवैध मुरम रोड को थ्रीडी लगाकर काटा गया। उक्त निजी भूमियों के वास्तविक भूमि स्वामियों की जानकारी शीघ्र निगम जोन 5 नगर निवेष विभाग को देने जोन कमिष्नर ने तहसीलदार रायपुर को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। जानकारी आते ही जोन 5 नगर निवेष विभाग द्वारा वास्तविक भूस्वामियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना में नामजद एफ आईआर नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही करने दर्ज करवायी जायेगी। 


Share

Leave a Reply