CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

देवर और भाभी का अवैध संबंध : प्रेम प्रसंग के चलते देवर और भाभी ने फांसी लगाकर दी जान

 देवर और भाभी का अवैध संबंध : प्रेम प्रसंग के चलते देवर और भाभी ने फांसी लगाकर दी जान
Share

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है. जिसमें देवर और भाभी ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है. घटना जिले के रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है. फांसी के फंदे से लटकते देख ग्रामीणों ने इसकी सुचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह पूरी घटना जिले के रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है. जहां प्रेम प्रसंग के चलते देवर-भाभी ने फांसी लगाकर अत्महत्या कर लिया है. जानकारी के मुताबिक़ देवर को अपने से 10 साल बड़ी दो बच्चों की मां अपनी ही भाभी से प्यार हो गया था. रामपुर की 32 वर्षीय अनिता सिंह व उसके सगे देवर 22 वर्षीय शिवा सिंह का शव सोमवार की सुबह गांव के ही ठीहाई पारा में एक महुआ के पेड़ में झूलता मिला है.

बता दें कि रविवार की रात अनिता घर से यह कह कर निकली थी कि बच्चों को देखना मैं कुछ देर में आती हूँ. लेकिन काफी देर बाद भी वो वापस नहीं लौटी. सोमवार की सुबह गांव के ही एक युवक ने दोनों के शव को फांसी पर लटकता देखा, जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है.

32 वर्षीय अनिता सिंह दो बच्चों की मां थी और अपने सगे देवर शिवा से उसका प्रेम संबंध था. गाँव में सभी को इसकी जानकारी होने लगी थी और परिजनों को भी इस बात की जानकारी लग गई थी. इसी लोक लाज की डर से दोनों ने मौत को गले लगा लिया.

थाना प्रभारी विपिन लकड़ा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था जिसके चलते दोनों आत्महत्या कर ली है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस मामले में विवेचना की जा रही है.
 


Share

Leave a Reply