राजधानी में रोका छेका अभियान के तहत 6 दिन में 105 आवारा मवेशियों को सड़क से पकड़कर गौठान में भेजा
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेषानुसार नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में राज्य शासन के लोककल्याणकारी अभियान रोका छेका के अंतर्गत सभी जोनो द्वारा जोन स्तर पर जोन कमिश्नर के नेतृत्व में जोन की टीम ने अभियान चलाकर जोन के वार्डो की सडको से विगत 19 जून 2020 से प्रतिदिन आवारा मवेषियों को पकडकर गौठान एवं कांजीहाउस में भेजने का कार्य काउकेचर वाहनों की सहायता से विषेष टीमों के माध्यम से कर रही है। जोन 6 के जोन कमिष्नर दिनेष कोसरिया ने बताया कि रोका छेका अभियान के तहत जोन 6 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन के तहत आने वाले 7 वार्डो शहीद पंकज विक्रम, मोरेष्वर राव गदे्र, चंद्रषेखर आजाद, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी, शहीद राजीव पाण्डेय, शहीद बिग्रेडियर उस्मान, महामाया मंदिर वार्ड के विभिन्न मार्गो व स्थानों, गलियों में काउकेचर वाहन एवं विषेष टीम की सहायता से जोन स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शर्मा की उपस्थिति में विगत 19 जून 2020 से अभियान चलाकर आज तक 105 आवारा मवेषियों को जोन 6 के सडक मार्गो से पकडकर गोकूल नगर गौठान में भेजने की कार्यवाही की है। 19 जून को 23, 20 जून को 21, 21 जून को 19, 24 जून को 13, 25 जून को 11 एवं 26 जून को आज 18 आवारा मवेषी सडक से पकडकर गोकूलनगर गौठान भेजे गये है। आज संतोषी नगर चैक से भाठागांव चैक तक काउकेचर वाहन से 2 फेरे लगाकर 18 आवारा मवषियों को पकडकर गोकूल नगर गौठान में भेजने की कार्यवाही जोन 6 स्वास्थ्य विभाग अमले ने की है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि विगत 20 जून को रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनो की टीमो ने 140 एवं विगत 21 जून को सभी जोनो ने 130, दो दिन में 270 आवारा मवषियों को राजधानी रायपुर निगम सीमा क्षेत्र की सडको से काउकेचर से पकडकर कांजीहाउस एवं गौठान भेजने की कार्यवाही जोन कमिष्नरों के नेतृत्व में राज्य शासन के लोकहितैषी रोका छेका अभियान के तहत की है। रोका छेका अभियान के तहत काउकेचर वाहन से विशेष टीमो द्वारा सभी 10 जोनो में मॉनिटरिंग कर सडको से देखते ही आवारा मवेषी पकडकर गौठान व कांजी हाउस में भेजने की कार्यवाही राज्य शासन के आदेषानुसार 30 जून 2020 तक जारी रहेगी।




