BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले में टिड्डी दल आने की संभावना को देखते आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश, जिला स्तरीय दल का गठन

जिले में टिड्डी दल आने की संभावना को देखते आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश, जिला स्तरीय दल का गठन
Share

रायपुर। रायपुर जिले के प्रभारी कलेक्टर  एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देश पर जिले में टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव के लिए जिला स्तरीय दल का गठन किया गया है।

इसी तारतम्य में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में टिड्डी दल के प्रकोप से सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में भी  टिड्डियों  के समूह आने की संभावना है। टिडडी के दल में लाखों की संख्या में टिड्डी आते हैं ।

उन्होंने सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि किसी भी सूचना प्राप्त होने पर  वे तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई कर प्रतिवेदन तत्काल उप संचालक कृषि कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने जिले में टिड्डी दल के प्रवेश की सम्भावित चेतावनी के अनुसार पेस्टीसाइड एवं स्प्रेयर की व्यवस्था को लेकर जिले में समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए है।

उप संचालक कृषि  आर एल खरे ने बताया कि टिड्डी दल नियंत्रण के लिए किसान दो प्रकार के साधन अपना सकते है। इसमें भौतिक साधन द्वारा किसान टोली बनाकर विभिन्न प्रकार के परम्परागत उपयोग शोर मचाकर, ध्वनि वाले यंत्रों को बजाकर, डराकर भगाया जा सकता है। इसके लिए ढोलक, ट्रैक्टर, मोटर साइकल का साईलेंसर, खाली टीन डब्बे, थाली इत्यादि से ध्वनि की जा सकती है। टिड्डी दल के उपचार के लिए ट्रेक्टर स्प्रेयर धारक किसानों से ट्रेक्टर स्प्रेयर की व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त सभी छोटे स्प्रेयर वाले किसानों को फसलों के बचाव करने  के लिए सभी किसानों को तैयार रहने की जानकारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि टिड्डी दल के संभावित हमले को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। किसानों के फसलों को टिड्डी दल के हमले से बचाने का उपाय भी बताए जा रहे है। शाम को टिड्डी दल के हमले से बचाने के लिए कृषि वैज्ञानिक सलाह दे रहे है। टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला स्तर पर नोडल अनुविभागीय कृषि अधिकारी  दीपक कुमार नायक को नियुक्त किया गया है। इसी तरह विकासखण्ड स्तर पर धरसींवा विकासखण्ड के लिए बी आर धृतलहरे,आरंग के लिए एम एल थावरे, अभनपुर के लिए एच सी साहू और तिल्दा के लिए जी एस यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। टिड्डी दल के किसी भी प्रकार की जानकारी या सूचना नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0771-2439497 या टोल फ्री नंबर 1800-233-1850 पर दिया जा सकता है।


Share

Leave a Reply