CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड की खाली जगह में सब्जी बेच रहे विक्रेताओं पर चालानी कार्रवाई गलत

 रायपुर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड की खाली जगह में सब्जी बेच रहे विक्रेताओं पर चालानी कार्रवाई गलत
Share

रायपुर। कोरोना काल में दूधाधारी मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्री जय बालाजी विक्रेता संघ के  सदस्यों को अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड के रिक्त स्थान पर सब्जी बेचने का कार्य किया जा रहा था। संघ की अध्यक्ष श्रीमती गुंजा सोनकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सोनकर सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ नगर निगम क्रमांक-6 के जोन आयुक्त द्वारा आज सुबह बिना पूर्व सूचना के पुलिस बल के साथ निगम प्रशासन के सदस्यों ने सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ सुबह 5.00 बजे 500 रूपये से लेकर 5000 रूपये तक का चालान काटा साथ ही निगम कर्मियों ने सब्जी विक्रेताओं के तौल तराजू बांट आदि को भी जब्ती बनाई। 

ज्ञातव्य है कि उक्त स्थान पर अधिकांश सब्जी विक्रेता रोज सब्जी बेचकर अपने घर का खर्च चलाते हैं। लॉकडाउन की वजह से पहले ही सब्जी विक्रेताओं की हालात खराब हो चुकी है। उक्त वसूली अनुचित है। संघ के सदस्यों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर फुटकर सब्जी विक्रेताओं के लिए अन्यत्र स्थान आबंटित करने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा है।  ज्ञापन की प्रति दूधाधारी मठ के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास एवं रायपुर दक्षिण के विधायक वृजमोहन अग्रवाल को सौंपकर आयुक्त द्वारा की गई कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है। ज्ञापन सौंपने वालों में हिरालाल सोनकर, विक्की सोनकर, अंजली सोनकर, उमेश देवांगन, कुलदीप साहू एवं चिंमामणी साहू शामिल है। 


Share

Leave a Reply