राजधानी में कोरोना जांच संग्रहण केन्द्र का बढ़ा दायरा, आप भी करा सकते है नि:शुल्क कोरोना जांच
रायपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के मद्देनजर अब शहर के जिला अस्पताल पंडरी एवं टीबी अस्पताल कालीबाड़ी के बाद अब शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोखोपारा, लाभांडी सहित आश्रय भवन मोवा, सियान सदन भारत माता चौक में भी नि:शुल्क कोरोना जांच संग्रहण केन्द्र बना दिया है।
इनके अलावा सांस्कृति भवन चंगोराभाठा, मितानिन भवन बाजार चौक भनपुरी में भी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोरोना जांच संग्रहण्ण केन्द्र कार्य कर रहे हैं। रायपुर जिले के तहत आने वाले शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीरगांव में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कोरोना जांच संग्रहण केन्द्र कार्य कर रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार कोरोना जांच पूरी तरह से नि:शुल्क है।




