स्वतंत्रता दिवस समारोह: कोरोना वारियर्स विशेष रूप से रहेंगे उपस्थित
रायपुर। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जाएगा। इसमें कोरोना वारियर्स विशेष रूप से शामिल होंगे। वहीं बड़ा आयोजन न करते हुए सादगीपूर्ण आयोजन किया जाएगा।
सूत्रों की माने तो केन्द्रीय गृहमंत्रालय द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाने के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है। समारोह में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दियाग याहै। वहीं यह भी कहा गया है कि इस आयोजन में कोरोना संक्रमण के खिलाफ काम करने वाले लोगों को विशेष रूप से शामिल किया जाए। इसमें डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मियों के अलावा ऐसे लोगों को जो कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपना अहम योगदान दे रहे हैं, उन्हें शामिल किया जाएगा। सादगीपूर्ण अयोजन में पुलिस, अर्धसैनिक बल, गृह रक्षक, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड आदि शामिल होंगे।




