CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रेरा के वेबपोर्टल पर घर बैठे देखी जा सकती है रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट्स की जानकारी

 रेरा के वेबपोर्टल पर घर बैठे देखी जा सकती है रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट्स की जानकारी
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के वेबपोर्टल पर रेरा में पंजीकृत रियल स्टेट प्रोजेक्ट्स और रियल स्टेट एजेंट्स की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उल्लेखनीय है कि भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के अनुरूप छत्तीसगढ़ रेरा के वेबपोर्टल https://rera.cgstate.gov.in/ का सृजन वर्ष 2018 में किया गया है तथा उक्त वेबपोर्टल के माध्यम से छत्तीसगढ़ रेरा में पंजीकृत समस्त रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स व रियल एस्टेट एजेंट्स की जानकारी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध कराई गई है। प्राधिकरण द्वारा रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट के ले-आउट व अन्य अनुमतियों संबंधी जानकारी, प्रोजेक्ट की लोकेशन, विकास कार्यों की त्रैमासिक प्रगति का प्रतिशत व फोटोग्राफ्स तथा प्रोजेक्ट में यूनिट्स के विक्रय की जानकारी भी वेबपोर्टल पर पब्लिक डोमेन में उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) द्वारा किसी भी प्रोजेक्ट के संबंध में उसके समक्ष प्रस्तुत शिकायतों में सुनवाई की वर्तमान स्थिति तथा प्राधिकरण एवं न्याय निर्णायक अधिकारी द्वारा पारित आदेशों को भी प्राधिकरण के वेबपोर्टल पर पब्लिक डोमेन में निरंतर अपलोड किया जाता है। इसके अतिरिक्त कोई भी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट प्रमोटर, एजेंट तथा कोई व्यथित व्यक्ति पोर्टल के माध्यम से ही क्रमशः प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन, एजेंट के रूप में रजिस्ट्रेशन तथा प्राधिकरण के समक्ष शिकायत प्रस्तुत करने संबंधी कार्यवाही कर सकता है। प्राधिकरण ने वर्तमान में वेबपोर्टल के उपयोग को सहज बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्टेकहोल्डर्स हेतु वेबसाईट के उपयोग के संबंध में विडियोस वेबपोर्टल पर अपलोड किये हैं। कोई भी व्यक्ति प्राधिकरण के वेबपोर्टल पर जाकर इन विडियोस का अवलोकन कर सकता है और प्राधिकरण के वेबपोर्टल के बेहतर उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकता है। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये प्राधिकरण यह उम्मीद करता है कि उक्त विडियोस के अवलोकन से विभिन्न स्टेकहोल्डर्स को वेबपोर्टल के बेहतर उपयोग करने में सहायता प्राप्त होगी तथा उक्त विडियोस घर पर बैठे हुये ही किसी रेरा रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु बेवपोर्टल के उपयोग की प्रक्रिया को सहज बनाने में सहायक होंगे।
 


Share

Leave a Reply