तीन दिनों से गायब मासूम का नही चला पता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव के महादेवटिकरा मोहल्ले से 4 साल की मासूम बच्ची बुधवार शाम से लापता हो गई थी। परिजनों के मुताबिक बच्ची शाम को घर के पास ही खेल रही थी। वहीं तीन दिन बीत जाने के बाद भी इस मासूम का अब तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस लगातार पतासाजी कर रही है पर उसके हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
शाम ढलने के बाद काफी देर तक जब बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों ने आसपास खोजबीन भी की लेकिन अगली सुबह तक मासूम का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने मासूम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शाम ढलने के बाद काफी देर तक जब बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों ने आसपास खोजबीन की थी, लेकिन सुबह तक मासूम का कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। घर के पास ही शराब की दुकान होने से परिजनों को बच्ची के साथ अनहोनी होने का भी आशंका है। बहरहाल पुलिस परिजनों की शिकायत पर मासूम बच्चे की तलाश कर रही हैं।




