CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अंतर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस फरवरी के इस तारीख को मनाया जाता है

अंतर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस  फरवरी के इस तारीख को मनाया जाता है
Share

उत्तर बस्तर कांकेर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग कांकेर की ओर से 04 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें कैंसर के प्रति जन-जागरूकता, कैंसर से बचाव और इसके उपचार की जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे-संगोष्ठी, रैली, स्वास्थ्य शिविर इत्यादि के माध्यम से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए जन समुदाय को दिया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर 04 फरवरी को मुख्य रूप से महिलाओं में बच्चेदानी का कैंसर, स्तन कैंसर और पुरूषों में मुख कैंसर रोगों की जॉच की जाएगी। ऐसे मरीज जिनका कैंसर का उपचार चल रहा हो वह अपनी स्वास्थ्य जॉच संबंधी सभी दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लेकर आयें। इस दिवस का आयोजन जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों में किया जाएगा। जिला चिकित्सालय में कैंसर जॉच और उपचार के लिए पंजीयन सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग जिला स्वास्थ्य समिति कांकेर की ओर से शिविर का लाभ उठाने के लिए जिलेवासियों से अपील की गई है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके ने बताया कि जिन्हें मुख या शरीर के अन्य हिस्सों में लंबे समय से छाले हो, नहीं भरने वाला घाव, स्तन में गॉठ या सूजन, वजन का घटना, अस्वाभाविक खून का रिसाव या अन्य कैंसर संबंधी लक्षणों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय कांकेर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेडांरकर और डॉ. सी.एम. त्रिपाठी की ओर से दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक ई-कैंप (टेली मेडिसीन) आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गैर संचारी रोग कार्यक्रम अंतर्गत जिला चिकित्सालय कांकेर में किमोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध है तथा किमोथैरेपी उपचार और प्रबंधन के लिए विशेष रूप से जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. राजेश रामटेके (किमोथैरेपी प्रशिक्षित चिकित्सक) की ओर से जिले में अब तक 10 लोगों को किमोथैरेपी की सुविधा नि:शुल्क प्रदाय किया गया है। 



Share

Leave a Reply