CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

ए. आई. है आज के समय की सबसे बड़ी जरुरत : डॉ. अनिल तिवारी

 ए. आई. है आज के समय की सबसे बड़ी जरुरत : डॉ. अनिल तिवारी
Share

रायपुर :- स्थानीय महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय रायपुर में आज दिनांक 23 नवंबर 2024 को पूर्वाह्न 11 बजे से Recent Trends in AI, Machine Learning and Deep Learning विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दिशा एजुकेशन सोसाइटी के सचिव एवं दिशा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल तिवारी ने मशीन लर्निंग विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत करते हुआ कहा कि आज का समय ए आई का समय है समय के साथ सब को इसे सीखना समय की मांग है । उन्होंने आगे उन्होंने कैसे कंप्यूटर ए आई के माध्यम से कार्य करता है, रोबोट कैसे हमारी बातों और विचारों को समझ कर अपना आउटपुट देता है । कार्यक्रम में दूसरे  वक्ता रूप में उपस्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा (ओपन) विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमलाल प्रधान ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया | उन्होंने अपने व्याखान में ए आई का प्रयोग कैसे और किन क्षेत्रों में किया जा रहा है इसका विस्तार से व्याख्या की एवं इसमें रोजगार के अवसर के बारे में सूक्ष्मता से बताया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शांतनु पॉल, डॉ. अनुपमा जैन, कंप्यूटर विज्ञानं विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम चंद्राकर, डॉ. रजत यदु, प्रो. शीलू सोनी, प्रो. रौशनी पाशिने, प्रो. सिमरन चंद्राकर, सहित महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रीतम कुमार दास ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रो. विवेक प्रकाश साहू ने किया ।
 


Share

Leave a Reply