BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पंजीयन हेतु पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कराना जरूरी, सभी कार्य दिवस में खुले रहेंगे कार्यालय

पंजीयन हेतु पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कराना जरूरी, सभी कार्य दिवस में खुले रहेंगे कार्यालय
Share

रायपुर। राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय दस्तावेजों के पंजीयन हेतु सप्ताह के सभी कार्य दिवसों में खुले रहेंगे। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक छत्तीसगढ़ ने बताया है कि पूर्व में 4 मई 2020 से राज्य के पंजीयन कार्यालय को सीमित ढंग से खोलने की अनुमति दी गई थी। अब नई व्यवस्था के अनुसार 20 मई 2020 से राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय सप्ताह के सभी कार्य दिवसों में दस्तावेजों के पंजीयन हेतु खुले रहेंगे। अब दस्तावेजों पंजीयन के लिए प्रत्येक कार्य दिवस के लिए अपार्टमेंट बुक किया जा सकेगा। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं दस्तावेजों की पंजीयन के लिए पूर्व में बनाई गई व्यवस्था के अनुसार ऑनलाइन अपार्टमेंट बुक करा सकते हैं। सभी पंजीयन कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं पंजीयन कार्य हेतु पंजीयन कार्यालयों में आने वाले पक्षकारों एवं संबंधित व्यक्तियों को कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए फिजिकल एवं सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी आवश्यक सावधानियों को अपनाना जरूरी होगा। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के सभी जिला पंजीयकों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं


Share

Leave a Reply