जगन्नाथ रथयात्रा आज: मुख्यमंत्री और राज्यपाल गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में छेरा पहरा की रस्म अदा करेंगे
रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया के अवसर पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप भगवान जगन्नाथ का उत्सव पुरी सहित प्रदेश में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरोना वायरस बीमारी के कारण इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा नहीं निकाली जा रही है। निर्धारित समय पर पहुंचकर राज्यपाल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री छेरा पहरा की रस्म अदा कर पंडितों के श्लोकों के दौरान भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा करेंगे। इस अवसर पर गायत्री मंदिर परिसर में ही भगवान जगन्नाथ को भ्रमण करवाया जाएगा। भगवान जगन्नाथ के पूजन अवसर पर कुछ सीमित लोगों को ही जिला प्रशासन द्वारा दर्शन की अनुमति दी गई है।
ज्ञातव्य है कि ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा इस वर्ष जगन्नाथ पुरी में भी सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश पर शर्तों के साथ निकाली जाएगाी। कोरोना संक्रमण का असर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर पड़ा है। शहर के प्राचीनतम टूरी हटरी स्थित भगवान जगन्नाथ एवं सदर बाजार स्थित मंदिर में विधि विधान से पूजा मंदिर के पुजारियों द्वारा की गई। ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार आज भगवान जगन्नाथ बीमारी से स्वस्थ होकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। सर्वविदित है कि जगन्नाथ के भात के लिए जगत पसारे हाथ।




