नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पत्रकारवार्ता: खुड़मुड़ा हत्याकांड की हो सीबीआई जांच: सोनकर समाज

 पत्रकारवार्ता: खुड़मुड़ा हत्याकांड की हो सीबीआई जांच: सोनकर समाज
Share

रायपुर। शहर के आसपास के क्षेत्रों में खेती करने वाले कृषकों की जान आफत में है। आमतौर पर कृषि कार्य अपने रकबे की भूमि में दूर जाकर ही किसान करते हैं किन्तु जब हत्याएं होने लगे तो मामला संगीन हो जाता है। हॉल ही 21 दिसम्बर को अज्ञात हत्यारों ने जिस तरह से बालाराम सोनकर परिवार के 4 सदस्यों की निर्मम हत्या कि है उससे किसानों के बीच दहशत की स्थिति निर्मित हुई है। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के विधिक सलाहकर गजेन्द्र सोनकर ने कही। गजेन्द्र ने पत्रकारवार्ता में बताया कि उक्त हत्याकांड के चलते सोनकर समाज में अत्यधिक रोष है। सोनकर के अनुसार समाज के अधिकांश सदस्य निर्जन स्थानों पर ही अपनी अजीविका चलाने के लिए कृषि कार्य करते हैं। आज दिनांक तक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है समाज के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को चल रही जांच के सिलसिले में सहयोग करते हुए दो दिन का वक्त और दिया है। गजेन्द्र सोनकर में पत्रकारवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र का ग्राम खुड़मुड़ा होने के कारण अब तक मामले की जांच नहीं होना कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह है। सोनकर समाज मामले की सीबीआई जांच की मांग करता है। आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर उन्हें शासन से फांसी देने की मांग करता है। उक्त मामले को लेकर समाज मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मामले की नीर-क्षीर जांच की मांग करेगा। जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते समाज दो दिन के अवधि के पश्चात रविवार से शांतिपूर्वक ढंग से धरना प्रदर्शन करेगा। समाज बालाराम सोनकर के परिवार के मासूम बच्चे की सुरक्षा की मांग भी पुलिस प्रशासन से करता है। मामले का चश्मादीद गवाह होने के कारण उसकी मामले में महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही परिवार के सदस्यों को अविलंब आर्थिक सहायता देने की मांग भी समाज के सदस्यों ने शासन से की है। पत्रकारवार्ता में सोनकर समाज के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। 


Share

Leave a Reply