CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

होम आईसोलेशन में रखें ये सावधानियां : स्वास्थ्य विभाग

होम आईसोलेशन में रखें ये सावधानियां : स्वास्थ्य विभाग
Share

बिलासपुर । कोविड-19 के तहत् होम आईसोलेशन के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग से सावधानियां बरतने के लिए कही गयी हैं। होम आईसोलेशन में स्वयं की निगरानी के लिए पल्स ऑक्सीमीटर अनिवार्य रूप से रखें। ऑक्सीजन सैचुरेशन की जांच करें। सामान्य स्थिति में 94 या उससे अधिक होना चाहिए। अपने हृदय गति की जांच करें। सामान्य 60-100 प्रतिमिनट होना चाहिए। थर्मामीटर से शरीर की तापमान की जांच करें। 6 मिनट वाॅक टेस्ट तीन बार प्रतिदिन करें। चलने के पूर्व ऑक्सीजन सैचुरेशन पल्स आक्सीमीटर में देखकर नोट करें। घड़ी से 6 मिनट देखकर सामान्य गति से लगातार 6 मिनट चले। सामान्य गति से चलने के पश्चात् पल्स आक्सीमीटर से आक्सीजन सैचुरेशन से पुनः जांच करें। यदि आक्सीजन सैचुरेशन 94 प्रतिशत या उससे ज्यादा है तो यह सामान्य स्थिति है, लेकिन यदि आक्सीजन सैचुरेशन 94 प्रतिशत से कम है या चलने के पूर्व आक्सीजन जो पल्स आक्सीमीटर से जांच कर नोट किया था, वह तीन प्रतिशत से नीचे जाता है, तो तत्काल होम आईसोलेशन के हेल्प लाईन नंबर पर सूचित करने कहा गया है।
इसके अतिरिक्त होम आईसोलेशन में दिन में दो बार खाली पेट काढ़े का सेवन करने, भाप स्टीम लेने और कुनकुने पानी में नमक डालकर दिन में दो बार गरारे करने कहा गया है।
होम आईसोलेशन के लिए नागरिक हेल्प लाईन नंबर 74770-52129 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 



Share

Leave a Reply