खुड़मुड़ा हत्याकांड: मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, मृतक के बच्चों की पढ़ाई का उठाएंगे खर्चा
रायपुर। रायपुर से लगे दुर्ग जिले के खुड़मुड़ा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात की। इस दौरान मुख़्यमंत्री ने मृतक के चारों बच्चों के नाम पर 1-1 लाख रुपए की एफडी करने की घोषणा की। इसके साथ ही वे चारों बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। बच्चों के पालन पोषण के लिए मृतक के भाई को भी 1 लाख दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपियों के पकड़े जाने तक पुलिस लगातार जांच करती रहेगी। दिल दहलाने वाली घटना है। हत्यारे ने रात को घरवालों के साथ मिलकर खाना खाया और उनकी हत्या कर दी। इसमें कोई परिचित ही होगा। परिचित हो, भूमाफिया या कोई और अन्य एंगल, सभी एंगल से जांच की जाएगी, आरोपियों को नहीं छोड़ा जाएगा. हर एंगल की पुलिस जांच करेगी।




