लॉकडाउन के बिच नाबालिग युवती का दिनदहाड़े अपहरण, जाने पूरी खबर
महासमुंद। बसना क्षेत्र की 13 वर्षीया किशोरी को दिनदहाड़े दो युवक बाइक में भगा ले गए। अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपरहरण का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पौंसरा निवासी दीपेंद्र विशाल और चंद्रमणी भोई ने शनिवार अपरान्ह करीब तीन बजे नाबालिग को उसके घर के बाहर से ही बाइक में जबरन बिठाकर भाग गए। बाद अधेड़ पिता ने शाम को थाना पहुंच इसकी जानकारी दी। पुलिस धारा 363/34 के तहत अपराध दर्ज करते हुए नाबालिग की तलाश में जुट गई है।




