नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

एक बार फिर हुआ दो नाबालिगों का अपहरण, जाने कहा का है यह मामला

 एक बार फिर हुआ दो नाबालिगों का अपहरण, जाने कहा का है यह मामला
Share

महासमुंद। खल्लारी और सरायपाली थाना क्षेत्र से दो नाबालिग के गुम होने का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पहली घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के तमोरा की है, जबकि दूसरी पटना सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तमोरा की एक नाबालिग 11 मार्च को रात में खाना खाने के पश्चात अपने कमरे में सोने चली गई। कमरे में उसके साथ बड़ी बहन भी थी, लेकिन सुबह 4 बजे जब उसकी नींद खुली तो छोटी बहन गायब थी। बच्ची ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद आसपास और रिश्तेदारों के घर नाबालिग के बारे में पता किया गया, लेकिन पता नहीं चला। पिता ने खल्लारी थाना में जानकारी दी। पुलिस ने इस पर अपहरण का केस दर्ज किया। वहीं सरायपाली थाना के बलिया चौकी क्षेत्र में भी एक नाबालिग गुम हो गई। घटना 13 मार्च की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अमलीडीह से एक नाबालिग देर रात गायब हो गई।


Share

Leave a Reply