नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

किन्नर लवली वर्मा गिरफ्तार: लड़की बनकर नाबालिग लड़कों को अपने प्यार के जाल में फंसा कर करती थी ब्लैकमेलिंग

 किन्नर लवली वर्मा गिरफ्तार: लड़की बनकर नाबालिग लड़कों को अपने प्यार के जाल में फंसा कर करती थी ब्लैकमेलिंग
Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक आरोपी किन्नर द्वारा लड़की बनकर नाबालिग लड़कों को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाती थी फिर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर उनसे रकम वसूला करती है। किन्नर के शिकार बने कई लड़के जहां कंगाल हो गये, वहीं एक की जान भी चले गयी। घटना का उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी किन्नर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गयी शातिर किन्नर का नाम लवली वर्मा (22 वर्ष) है। बताया गया कि लवली अक्सर नाबालिग लड़कों को अपना शिकार बनाती थी। लवली रात के अंधेरे में लड़की बनकर निकलती थी और जिस्म का लालच दिखाकर नाबालिग लड़कों को अपना दिवाना बनाती थी। किन्नर के असली चेहरे एवं खौफनाक इरादे से अंजान लड़के भी उसके झांसे में आ जाते थे। बस इसके बाद किन्नर उन लड़कों को अपना शिकार बनाती थी। किन्नर ब्लैकमेल करने के लिए लड़कों का अश्लील विडियो बनाती थी। संबंध बनाने के दौरान राज खुलने के बाद लड़के को मालूम पड़ता था कि वो किसी साजिश का शिकार हो गये है। किन्नर के इस घिघौने अपराध का खुलासा तब हुआ जब एक नाबालिग लड़के के परिजनों ने उसके खिलाफ ब्लैकमेलिंग और उकसाकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज करायी। शिकायत में बताया गया कि लवली ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फसाया और फिर उसके साथ संबंध बनाते हुये अश्लील वीडियों बना ली। साथ ही किन्नर ने नाबालिग को अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसों की डिमांड की। 

परिजनों की शिकायत के बाद जब आरोपी किन्नर को सिरगिटटी पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो कई चौकाने वाले खुलासे सामने आये। किन्नर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने तोरवा क्षेत्र के एक नाबालिग को भी अपने प्रेमजाल में फंसाकर 9 मई को उसका अश£ील वीडियो बनाया था जिसे उसने कई वाट्सप ग्रुप में वायरल किया था। जब इस बात की जानकारी नाबालिग को हुई तो उसने लोकलाज के भय से आत्महत्या कर ली थी। इसी तरह किन्नर ने कई लड़कों से काफी रकम ब्लैकमेलिंग कर वसूल चुकी थी। पुलिस किन्नर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही कर रही है।


Share

Leave a Reply