राजधानी में फिर हुई चाकू-बाजी, पूर्व विवाद को लेकर युवक को चाकू मारकर किया घायल
रायपुर। पूर्व विवाद को लेकर युवक को चाकू मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट सिविललाईन थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बजरंग चौक राजेन्द्रनगर निवासी नंदकुमार साहु 47 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी के छोटे बेटे लकी को पूर्व विवाद के चलते लड़के घेरकर गाली-गलोचकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का एवं चाकू से मारकर हाथ-पांव में गभीर चोट पहुंचाया है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रार्थी अपने परिवार के साथ बीच-बचाव किया। जिसके बाद उसकी जान बच पायी। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में लकी से पुछताछ करने पर उसने बताया कि महेश उर्फ आकाश नायक निवासी बसटाल से उसकी पुरानी रंजिश है, उसी रंजिश को लेकर आज महेश उर्फ आकाश नायक अपने साथी तनवीर हुसैन निवासी बसटाल, मोनू निवासी सांई नगर, साहिल निवासी शास्त्री मार्केट रायपुर तथा नरेश निहाल निवासी बुढी मांई मंदिर के पास मोहल्ला राजेन्द्र नगर आकर लकी को मारपीट करना बताया। चाकू से वार के चलते युवक के शरीर से काफी खून बहने के चलते उसे शाकीय वाहन से अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




