राजधानी में एक बार फिर हुई चाकू-बाजी, हत्या करने की नियत से चाकू से किया वार
रायपुर। छोटी-छोटी बातों को लेकर घर एवं घर के बाहर लोगों में आपसी विवाद होता रहता है जिसके चलते कभी कभी प्रार्थियों को प्राणघातक हमले का सामना करना पड़ता है। गुढिय़ारी थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शाहरूख खान आयु 21 वर्ष पिता जमशेद खान छत्तीसगढ़ महतारी चौक रेलवे पटरी के पास निवासी आरोपी गोपाल ओझा, कुणाल तांडी ने प्रार्थी के छोटे भाई फैजल अख्तर की हत्या करने के उद्देश्य से उस पर चाकू से पीट एवं अन्य क्षेत्रों में ताबड़तोड़ वार किया एवं फैजल के मित्र मोनू देशमुख पर भी रापा के बैट से जमकर वार किया। उक्त मामले में आरोपियों द्वारा प्रार्थी के भाई एवं उसके मित्र पर प्राणघातक हमला करने पर गुढिय़ारी थाने ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 एवं 34 के तहत मामला कायम किया है।




