राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई चाकू बाजी, पूर्व विवाद को लेकर आरोपी ने युवक को मारा चाकू
रायपुर। पूर्व विवाद को लेकर गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर चाकू मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मठपुरैना टिकरापारा निवासी 38 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी को 1 अक्टूबर को 8.30 बजे बजरंग चौक के पास पूर्व विवाद को लेकर शिव बंगाली ने गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर चाकू मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।




