छत्तीसगढ़ में आगामी चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में आज और कल वर्षा के क्षेत्र और मात्रा के अधिका होने की संभावना है।
मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस समय मानूसनी द्रोणिका गंगानगर, दिल्ली, हरदोई, गोरखपुर होते हुए पूर्वी छोर हिमालय की तराई तक स्थित हो गया है। वहीं उत्तर-दक्षिण द्रोणिका उत्तर कनार्टका के अंदरुनी इलाकों से होकर तमिलनाडू तक दक्षिणी अंदरूनी कनार्टका होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। मौसम विभाग की माने तो इस तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में आज 21 जुलाई और कल 22 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। वहीं प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो इस दौरान प्रदेश के उत्तरी भाग में वर्षा की मात्रा अधिक होने की संभावना है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम का मिजाजुला असर रहने के आसार हैं।




