चौकी प्रभारी को किया गया लाइन अटैच, अभद्रता करने का लगा आरोप
कोरबा। रजगामार पुलिस चौकी प्रभारी एस आई कमलेश शेंडे पर सब्जी व्यापारियों व वहां मौजूद आम लोगों ने फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखने के नाम पर जमकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। एसपी अभिषेक मीणा ने प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। केवट समाज के रजगामार अध्यक्ष गणेश केवट ने आरोप लगाया है कि चौकी प्रभारी ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए पार्किंग में खड़ी गाडय़िों को गिरा दिया। इसकी वजह से सप्ताहिक बाजार में कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।




