BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रदेश में शराब माफिया सक्रिय- कौशिक

प्रदेश में शराब माफिया सक्रिय- कौशिक
Share

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जारी अपने बयान में आरोप लगाया है कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार बैखौफ  चल रहा है, जिसे सरकार रोकने में नाकाम है।

कौशिक ने अवैध शराब के कारोबार में कहीं न कहीं जिम्मेदार लोगों का समर्थन है, जिसकी वजह से अवैध कारोबार पूरे प्रदेश में बेरोक-टोक चल रहा है। पूरे प्रदेश में कोरोना वैश्विक महामारी के बीच सीमाएं बंद हैं। उसके बाद भी प्रदेश में अवैध शराब ऊंचे  दामों  में बेची जा रही है लेकिन सरकार की तरफ से कुछ भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिससे की इस कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केवल यह कहकर बचने का कोशिश करती है कि शराब सीमावर्ती राज्यों से आ रही है। इस तरह की बातें कहकर जिम्मेदारी से नही बचा जा सकता है।

नेता प्रतिपक्ष कहा कि कोरोना के बीच इस तरह अवैध शराब का बिकना चिंता का विषय है। इसे रोकने कठोर कदम उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है जिसके चलते अवैध शराब तस्करों का मनोबल मजबूत है और तस्कर लोग बेलगाम होकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। जो स्थिति इस समय अवैध शराब को लेकर पूरे प्रदेश में बनीं हुई है, उसे लेकर प्रदेश का आबकारी अमला भी मौन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में अवैध शराब का कारोबार जिस तरीके से बढ़ रहा है, उसके खिलाफ पुलिस को भी बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।


Share

Leave a Reply