BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छतीसगढ़ के इस जिले में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेगी शराब की दुकानें

छतीसगढ़ के इस जिले में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेगी शराब की दुकानें
Share

कोरबा। जिले में मदिरा दुकानों का संचालन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक किया जायेगा। इस संबंध में कलेक्टर किरण कौशल ने निर्देश-आदेश जारी कर दिया है। सभी खुलने वाली दुकानों को समय-समय पर राज्य शासन एवं केन्द्र शासन द्वारा जारी कोविड-19 प्रोटोकाल के दिशा निर्देशों के तहत संचालित किया जायेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मदिरा दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाना अनिवार्य होगा। जिले में कुल 37 मदिरा दुकानें हैं। जिनमें से 25 दुकानों से ही मदिरा बिक्री की अनुमति होगी। जिले की कुल 19 देशी मदिरा की दुकानों में से पांच दुकानें बंद रहेंगी और 14 दुकानें खुलेंगी। इसी प्रकार विदेशी मदिरा की 18 दुकानों में से 11 दुकानों से शराब की बिक्री होगी जबकि सात दुकानें बंद रहेंगी। राज्य शासन के निर्देशों के अनुसार कलेक्टर किरण कौशल ने शराब दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए दुकानों के सामने बेरिकेटिंग आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कौशल ने शराब बिक्री के दौरान कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाने के निर्देश भी दिए हैं। शासन के निर्देश अनुसार कोरबा जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर डिलेवरी ब्वाय के माध्यम से मदिरा प्रदाय करने की व्यवस्था भी आगामी दो-तीन दिनों में कर ली जायेगी।

दुकानों में भीड़-भाड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले की टीपी नगर, बांकीमोंगरा, दीपका, कटघोरा और आईटीआई रामपुर पांच देशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। इसी तरह टीपी नगर,बांकीमोंगरा, दीपका, कटघोरा, गेवरा, निहारिका और प्रीमियम शाप निहारिका की विदेशी मदिरा दुकानें भी बंद रहेंगी। देशी मदिरा की 14 दुकानें दादर, कोरबा, रूमगरा, लालघाट,मुड़ापार, उमरेली, रजगामार, लाटा, गोपालपुर, सर्वमंगला, गेवरा, हरदीबाजार, पाली और भैरोताल से देशी शराब की बिक्री होगी। इसी प्रकार कोरबा, लालघाट,मुड़ापार, बरपाली, रजगामार, लाटा, गोपालपुर, सर्वमंगला, हरदीबाजार, पाली और पसान की कुल 11 विदेशी मदिरा दुकानों से भी विदेषी मदिरा की बिक्री होगी।


Share

Leave a Reply