शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर: बढा दी गई शराब दुकाने खुलने की तारीख, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में शराब दुकानों को बंद रखने की तारीख आगे बढ़ाते हुए 28 अपै्रल तक कर दी है। राज्य सरकार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।
आबकारी विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य के सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के रायपुर बिलासपुर स्थित गोदामों सहित सभी जिलों में स्थित देशी-विदेशी विदेशी मदिरा के मद्य भंडारों को 28 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया गया है।




