नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

एकलव्य आदर्श विद्यालयों में शिक्षकीय पद के लिए पात्र-अपात्र की सूची जारी

एकलव्य आदर्श विद्यालयों में शिक्षकीय पद के लिए पात्र-अपात्र की सूची जारी
Share

रायपुर । राजनांदगांव जिले में संचालित एकलव्य आदर्श विद्यालयों में व्याख्याता, शिक्षक (पीजीटी, टीजीटी) के रिक्त पदों के भर्ती के लिए ऑनलाईन प्राप्त मेरिट सूची से प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण कर पात्र और अपात्र सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर : वाहन की ठोकर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

सूची में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति हो तो सप्रमाण दावा-आपत्ति 28 जनवरी को शाम 5 बजे तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति में पद का नाम विषय पात्र और अपात्र सूची में सरल क्रमांक तथा पंजीयन क्रमांक का उल्लेख अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके लिए पदवार आवेदक की सूची जिले की वेबसाईट www.Rajnandgaon.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है। इस सूची का अवलोकन कार्यालयीन अवधि में कार्यालय में भी किया जा सकता है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में सरफिरे युवक ने 4 गाड़ियों को किया आग के हवाले

उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों जिला राजनांदगांव में स्वीकृत सेटअप अनुसार शिक्षकीय पद के लिए प्रतिनियुक्ति पर पदों की भर्ती के लिए कार्यालय आयुक्त, पदेन सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, अटल नगर नवा रायपुर के पत्र अनुसार 7 अक्टूबर 2020 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे।
 



Share

Leave a Reply