BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्थानीय युवा जुड़ेंगे रोजगार से, युवाओं में होगा उद्यमशीलता का विकास: भूपेश बघेल

 स्थानीय युवा जुड़ेंगे रोजगार से, युवाओं में होगा उद्यमशीलता का विकास: भूपेश बघेल
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश के स्नातक डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं और अनुसूचित क्षेत्र में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं को समस्त विभागों के निर्माण कार्याें में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देष्य से ‘‘एकीकृत-ई-श्रेणी पंजीयन प्रणाली‘‘ लागू की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ एकीकृत ई श्रेणी पंजीयन प्रणाली के अंतर्गत प्रकाशित ‘‘बेरोजगार पंजीयन पुस्तिका‘‘ का विमोचन किया। इस पुस्तिका का प्रकाशन लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। स्नातक डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं और अनुसूचित क्षेत्र में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं का ई-श्रेणी में पंजीयन किया जाएगा। इस योजना में बेरोजगार युवाओं को ब्लॉक स्तर पर ही सीमित निविदा के माध्यम से 20 लाख रूपए तक लागत के कार्य प्रदाय किए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि ई-श्रेणी पंजीयन प्रणाली से स्थानीय बेरोजगार युवा रोजगार से जुड़ेंगे और उनमें उद्यमशीलता का विकास होगा। इस योजना के माध्यम से कार्याें की गुणवत्ता सुनिश्चित होने के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्रों में निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी की सहज उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। जिससे निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हो सकेंगे। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस योजना के माध्यम से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। निर्माण कार्य आसानी से सम्पादित किए जा सकेंगे। कार्याें की गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी और बेरोजगारी पर काफी हद तक लगाम लगेगी। 

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के बेरोजगार युवकों को रोजगार के सुअवसर उपलब्ध कराने के लिए समस्त विभागों के निर्माण कार्याें के लिए ‘‘ई-श्रेणी‘‘ में पंजीकृत युवकों को 20 लाख रूपए तक के कार्य ब्लॉक स्तर पर प्रदाय किए जाने की योजना लागू की गई है। इस योजना से बेरोजगारों को अपने विकासखण्ड के विकास कार्याें में सहभागिता का पर्याप्त अवसर मिलेगा। ‘‘ई-श्रेणी‘‘ पंजीयन स्नातकधारी बेरोजगारों तथा अनुसूचित क्षेत्र के लिए हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं के लिए होगा। ‘‘ई-श्रेणी‘‘ पंजीयन ब्लॉक स्तर तथा नगर निगम सीमा क्षेत्र में पंजीयन एवं स्पर्धा के लिए एक इकाई मानकर किया जाएगा। 

‘‘ई-श्रेणी‘‘ में पंजीयन के लिए विस्तृत जानकारी लोक निर्माण विभाग की वेबसाइट https://pwd.cg.nic.in से प्राप्त कर पंजीयन कराया जा सकता है। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी और रूचिर गर्ग भी उपस्थित थे।
 


Share

Leave a Reply