लॉक डाउन: क्वारंटाइन उल्लंघन पर 23 एफआईआर दर्ज
रायपुर। लॉकडाउन, क्वारनटाइन उल्लंघन करने और जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 23 एफआईआर दर्ज किये हैं। गरियाबंद में 1, महासमुंद में 4, बलौदाबाजार में 2, दुर्ग में 1, राजनांदगांव 3, बालोद में 1, कबीरधाम में 1 , मुंगेली में 8, रायगढ़ में 1, बस्तर में 1 अपराध दर्ज किये गए हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए हैं।




