राजधानी में लॉकडाउन के बिच टुटा एक दुकान का ताला, चोरों ने किये 6 बोरी गेहूं पार
रायपुर। शहर में चोरी की वारदात अक्सर होते रहती है। लॉकडाउन के चलते इन दिनों दोपहर दो बजे के बाद शहर की सड़कें प्राय: सुनसान हो जाती है। इसी बात का फायदा उठाकर चोर सूने मकानों और दुकानों को अपना लक्ष्य बनाकर खुलेआम चोरी कर रहे हैं। आजाद चौक थाने से मिली जानकारी के अनुसार विपिन पल्सानिया आयु 54 वर्ष पिता स्व. हरिकिशन पल्सानिया समता शॉपिंग काम्प्लेक्स निवासी की दुकान में आरोपी झम्मन साहू आयु 18 वर्ष पिता धनेश साहू निवासी अर्जुन नगर रायपुर ने रात 12 बजे दुकान का शटर तोड़कर छह बोरी गेहूं कीमत 42 सौ रुपये की चोरी की। उक्त मामले में प्रार्थी द्वारा 112 गाड़ी को बुलाकर दुकान को चेक किया गया। उक्त मामले में स्टाक मिलान पर छह बोरी गेहूं पाया गया। थाने ने आरोपियों के खिलाफ धारा 457 एवं 380 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।




