लॉकडाउन सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, लगा 58500 का जुर्माना
कोरबा। जिला पुलिस व निगम प्रशासन द्वारा लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे लाकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन करें किन्तु अनेक स्थानों पर लोगों द्वारा इनका उल्लंघन किया जा रहा है, जिस पर प्रशासन द्वारा जुर्माना की कार्यवाही भी की जा रही है।
इसी कड़ी में बुधवार को निगम के कोसाबाड़ी क्षेत्र में जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों द्वारा लाकडाउन का उल्लंघन करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने तथा जिन दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं है, उन्हें खोलकर व्यवसाय कार्य करने आदि मामलों में कुल 58500 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया है।




