लॉकडाउन: क्वारनटाइन उल्लंघन करने और जानकारी छिपाने पर 15 एफआईआर दर्ज
रायपुर। लॉकडाउन, क्वारनटाइन उल्लंघन करने और जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 15 अपराध दर्ज किए हैं। बलौदाबाजार में 1, राजनांदगांव में 1, कबीरधाम 1, बिलासपुर में 2, मुंगेली में 4, रायगढ़ में 3, जांजगीर चाम्पा में 2 और कोरिया में 1 अपराध दर्ज किये गए हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए हैं।




