लॉकडाउन: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मदिराप्रेमी नहीं ले पाएंगे शराब का मजा, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला
संबलपुर। मदिराप्रेमियों के लिए एक दुःखद खबर है की संबलपुर में विदेशी शराब दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई। इसके पीछे की वजह ये है कि जिलाधीश ने इसके लिए अबतक अनुमति नहीं दी है। ऐसे में विदेशी शराब के शौकीनों को एक बार फिर निराश होना पड़ा है।
पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की पूरे संबलपुर में दुकानदार अपनी शराब दुकान खोलने की तैयारी सोमवार से ही कर चुके थे। दुकानों के बाहर लंबी लाइने भी लगनी शुरू हो गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें दुकान खोलने की अनुमति नहीं है। इतना ही नहीं संबलपुर की कई विदेशी शराब दुकानों के सामने दुकान खुलने और बंद होने के समय का बोर्ड लगाने समेत खरीददारों के लिए शारीरिक दूरी के पालन करने के लिए दुकानों के सामने गोल घेरे भी बना दिए गए थे।




